Posts

अमीर मौलवी कैसे बनें?

अमीर मौलवी कैसे बनें? (कमेंट करके बताएं कि यह लेख आपको कैसा लगा?) ग़़रीबी के ख़ात्मे के लिए, मैं मौलवी के लिए यह कोर्स लिख रहा हूँ। अगर इसे #उलमा_ए_हक़ मदरसे में मौलवी के कोर्स में शामिल करके पढ़ाएं तो बहुत अच्छा वर्ना मौलवी साहब इसे ख़ुद पढ़ लें। इसे समझने के लिए किसी #उस्ताद की ज़रूरत नहीं है। आप जो पढ़ें, उस पर अमल करें, बस। उलमा हक़ की बड़ी क़ुर्बानियाँ हैं और उनका ज़िक्र उतना नहीं होता, जितना कि उनका हक़ है लेकिन उनकी एक बड़ी खि़दमत ऐसी है जिसका ज़िक्र बिल्कुल नहीं होता और वह है भूख और ग़रीबी का ख़ात्मा। वह है विदेशों से डॉलर, रियाल और दीनार लाकर भारतीय मुद्रा #रुपए को मज़बूत करना। हमने यह देखा है कि जब भी किसी भूखे परिवार का कोई बूढ़ा या बच्चा उनकी खि़दमत में आ गया। उसकी भूख का ख़ात्मा हमेशा के लिए हो गया। बहुत से बच्चे उनसे पढ़कर उलमा ए हक़ बन गए और उनके परिवार से भी भूख और ग़रीबी हमेशा के लिए ख़त्म हो गई। कुछ ग़रीब घरों के बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने उलमा ए हक़ की ज़िन्दगियों से सीख हासिल नहीं की। वे ज़रूर मौलवी बनकर भी #ग़रीब ही रह गए हैं। अगर आप एक ग़रीब घर से हैं और मौलवी बन चुके हैं और किसी #मस्जिद...

मौलवी साहब की ग़लतियाँ

आदमी की क़िस्में  आदमी की दो क़िस्में होती हैं: अच्छा और बुरा। मौलवियत पढ़ा हुआ आदमी भी दो तरह का होता है: अच्छा और बुरा। अच्छे मौलवी और बुरे मौलवी, दोनों में एक बात समान होती है। दोनों ने एक ही कोर्स पढ़ा होता है। जिसमें सियासत, डिप्लोमेसी, इकनोमिक्स, मनोविज्ञान और आत्मरक्षा के सब्जेक्ट नहीं होते। इसीलिए हिंद में जब भी कोई मौलवी लीडर बना, वह सियासत के मैदान में फ़ेल रहा है।  मौलवी अच्छा हो या बुरा, वह सियासत के मैदान में आए तो इस मैदान की क़ाबिलियत पैदा करके आए वर्ना वह 'इसकी' या 'उसकी' हिमायत करने से ज़्यादा कुछ नहीं कर पाएगा। अच्छे और बुरे मौलवी, सब आज यही कर रहे हैं। याद रखें कि नेक लोगों को बुरे लोगों का पिछलग्गू बनाने का नाम 'हिदायत की राह' दिखाना और लीडरी करना नहीं होता। (#मिशनमौजले के सदस्य इस लेख को "कापी पेस्ट करने की ज़रूरत को समझें।") अच्छे और बुरे मौलवी में बुनियादी अंतर बुरा मौलवी दूसरे धर्म के लीडरों के वादे पर डील करके अपनी क़ौम से उन्हें वोट दिलवाता है और अच्छा मौलवी भी यही करता है। अपनी क़ौम को दूसरे धर्म के लीडरों के पीछे चलाने में अ...